बुधवार, 24 मार्च 2021

  गीत

                  कब तक आशा दीप जलाऊँ ,                                 

                  इस अल्लढ़ मन को समझाऊँ |

             जनम जनम से मन की राधा ,

             खोज रही अपना मन भावन |

             तृष्णा नहीं मिटी दर्शन की ,

             रीत गया यह सारा जीवन |

                 अब कब तक उस श्याम बरन को ,

                 नित श्वासों का अर्घ्य चढाऊं |

             सोचा था मन के उपवन में ,

             रंग बिरंगे फूल खिलेंगे |

             जब जब चाँद हंसेगा नभ में ,

             सारे सुख भू पर उतरेंगे | 

                 अब कब तक कल्पना कुन्ज में ,

                 गाऊँ चातक सा अकुलाऊँ |

             जाने कब से पागल सुधियाँ ,

             बैठीं पथ में पलक बिछाये  |

             कुछ अतृप्ति कुछ पीर संजोकर ,

             स्वागत में दृग दीप जलाये |

             अब कब तक उस भोर किरन की ,

                 सतत प्रतीक्षा करता जाऊं |

   

        स्वरचित – आलोक सिन्हा           

 

 

 

 

 

 

 

 

20 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही सुंदर रचना, सादर नमन बधाई हो

    जवाब देंहटाएं
  2. ज्योति जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं
  3. कब तक आशा –दीप जलाऊँ ,
    इस अल्लढ़ मन को समझाऊँ |
    खुद से प्रश्न करता मन -- अधूरी कामनाएं और चातक मन की कोई प्रगाढ़ कल्पना -- आपकी भावपूर्ण रचनाएँ मन को काव्य का अद्भुत आनंद प्रदान करती हैं आलोक जी | सादर प्रणाम और शुभकामनाएं|

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत बहुत धन्यवाद आभार सार्थक अच्छी टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  5. मन में उमड़ते भावों को बहुत सुंदरता से
    गीत में पिरोया है
    बहुत खूब
    बधाई

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत बहुत धन्यवाद आभार सुखद टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत बहुत धन्यवाद आभार ज्योति जी

    जवाब देंहटाएं
  8. आलोक जी सुंदर और भावपूर्ण रचना के लिए आपको बधाई। बहुत बढ़िया सृजन आलोक जी।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत बहुत धन्यवाद आभार वीरेन्द्र जी सुन्दर टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  10. आन्तरिक ऊहापोह का सुन्दर विश्लेषण।
    अच्छी रचना।

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत बहुत धन्यवाद आभार भाई साहब

    जवाब देंहटाएं
  12. वाह आलोक जी ... ह्रदय के कोमल भावों को छू गई आपकी रचना ...
    मन के भावों को संतुलित करने का प्रयास ... भावभीनी रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  13. नासवां जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार सुन्दर टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  14. अब कब तक कल्पना कुन्ज में ,
    गाऊँ , चातक सा अकुलाऊँ |
    कब तक आशा –दीप जलाऊँ ,
    इस अल्लढ़ मन को समझाऊँ |
    वाह!!!
    आकुल मन का अपने अराध्य से सटीक प्रश्न
    बहुत ही मनभावन लाजवाब सृजन।

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत अच्छी और गीत के वास्तविक मर्म को इंगित करने वाली टिप्पणी के लिए सुधा जी बहुत बहुत धन्यवाद ह्रदय से आभार |

    जवाब देंहटाएं
  16. संजय जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं

सच मुँह से निकल गया

              गजल     मैं बहारों के घर कल गया , आँधियों को पता चल गया ।                                                            ...